कोलकाता। केंद्र के नए वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार को मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। जंगीपुर इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दोपहर में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
महासमुंद में ट्रेलर में लगी भीषण आग: जलकर राख, चालक की मौत, NH 53 पर हुआ हादसा
उपद्रवियों की भीड़ ने पुलिस पर हमले के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें पुलिस की कई गाडिय़ां शामिल है। भीड़ ने पुलिस की गाडियों में जमकर तोडफोड़ मचाई और पथराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने चार घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को अवरुद्ध रखा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ रैफ को उतारना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। घटना से क्षेत्र से व्यापक तनाव है।




