Viral Video: देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने का अपना ही नशा है और ये नशा इन दिनों रायपुर के अभनपुर विधानसभा से विधायक इंद्र कुमार साहू के सिर में परवान चढ़कर बोल रहा है। जी हां! वो डबल इंजन वाली मोदी-साय की सरकार का सुख भोगते हुए कार्यकर्ताओं को भरे मंच में रंगदारी की क्लास दे रहे है। इस क्लास शामिल कार्यकर्ता विधायक जी के रंगदारी वाले टीप्स को सुनकर दोनों हाथों से थाली मार रहे है और मारे भी क्यों न जब विधायक जी कह रहे हैं ‘अधिकारियों को उल्टा लटकाना है।’
Read Also- सेन्ट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी फरार, इलाज के लिए जिला अस्पताल में था भर्ती
Viral Video: विधायक जी के रंगदारी की क्लास भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताई जा रही है। वीडियो में इंद्र कुमार साहू कहते नजर आ रहे हैं कि हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को रंगदारी से चलना पड़ेगा, तब हमारा काम तत्परता से होगा। अभी तक संकोच में भाजपा कार्यकर्ता परिचय नहीं देते थे। अधिकारी के मना करने पर बीजेपी कार्यकर्ता वापस आ जाते थे। अब परिचय देकर कहेंगे काम करना है कि नहीं बताओ। वरना जरुरत पड़ने पर अधिकारियों को उल्टा भी लटका जाएगा।
देखिए वीडियो…
भाजपा विधायक ने लगाई अपने कार्यकर्ताओं को रंगदारी सिखाने की क्लास, देखिए वीडियो में कैसे कर रहे है अधिकारियों को उल्टा लटकाने की बात pic.twitter.com/jGZ6orRvUE
— khabarwaad (@khabarwaad) July 10, 2024




