कांकेर:- दुसरे चरण के मतदान के लिए कांकेर लोकसभा में मतदान शुरू हो चुका हैं। कांकेर लोकसभा के 16 लाख 50 हजार 292 महिला पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संगवारी,दिव्यांग,युवाकर्मी बुथों के साथ लोकसभा में 2090 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस सहित केन्द्रीय बल 100 कम्पनियां तैनात की गई है। कांकेर लोकसभा के 4 नक्सल प्रभावित विधानसभाओं में 7 में 3 बजे तक ही वोट डाले जा सकेंगे। कांकेर लोकसभा के 279 मतदान केंद्र है, जिनमें संवेदन एवम अति संवेदनशील शामिल हैं।




