Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डालना है वोट लेकिन नहीं पता पोलिंग बूथ? इन 2 तरीकों से लगाएं पता

    डालना है वोट लेकिन नहीं पता पोलिंग बूथ? इन 2 तरीकों से लगाएं पता

    adminBy adminApril 18, 2024Updated:April 18, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments4 Mins Read

    Khabarwaad National Desk: बिगुल बज चुका है और 19 अप्रैल से पहले चरण के लिए मतदान होना है. आप भी Lok Sabha Election 2024 में Vote डालने वाले हैं तो आपको मतदान केंद्र की पूरी जानकारी होनी चाहिए जैसा कि आपका Polling Booth कौन सा है आदि.

    घर से निकलकर वोट डालने के लिए किस मतदान केंद्र पर जाना है, इस बात की जानकारी आपको घर से निकलने से पहले ही होनी चाहिए.

    अब यहां बड़ा सवाल तो यह खड़ा हो जाता है कि आखिर ऑनलाइन इस बात का पता कैसे लगाया जाए कि हमें आखिर किस मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालना है? आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Polling Station का पता लगाने के लिए दो तरीके हैं.

    पहला तरीका तो यह है कि आप मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं. या फिर आप वोटर सर्विस पोर्टल की मदद से भी इस बात का पता लगा सकते हैं, आइए आपको एक-एक कर दोनों ही तरीकों से पोलिंग स्टेशन की जानकारी को हासिल करने का तरीका समझाते हैं.

    Voter Helpline App: ऐप से ऐसे पता लगाएं पोलिंग बूथ

    आम जनता की सुविधा के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस मोबाइल ऐप को तैयार किया है. ये मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

    सबसे पहले तो आप वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉयड यूजर्स) या फिर ऐप स्टोर (एपल यूजर्स) से डाउनलोड करें. ऐप इंस्टॉल होने के बाद आप चाहें तो बिना लॉग-इन किए भी पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं.

    ऐप खुलते ही सबसे नीचे स्किप ऑप्शन दिखेगा, जैसे ही आप स्किप ऑप्शन दबाएंगे आपको ऐप में दिए सभी ऑप्शन्स दिखने लगेंगे. पोलिंग बूथ का पता करने के लिए आपको ऐप में ऊपर की तरफ दिख रहे पर टैप करना है.

    वोटर हेल्पलाइन ऐप

    इस ऑप्शन पर टैप करते ही आपके सामने बहुत से ऑप्शन्स खुल जाएंगे जैसे कि सर्च बाय मोबाइल, सर्च बाय बार/क्यूआर कोड, सर्च बाय डिटेल्स और सर्च बाय EPIC No. बता दें कि EPIC नंबर आपका Voter ID Card का नंबर होता है.

    EPIC Number से पता चलेगा पोलिंग स्टेशन

    आप किसी भी ऑप्शन की मदद से पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं, हमने EPIC Number की मदद से पोलिंग बूथिंग की जानकारी हासिल की है. नंबर डालकर सर्च करते ही आपको पोलिंग बूथ की जानकारी दिख जाएगी.

    Polling Station Online Search: ये सरकारी साइट करेगी मदद

    अगर आप लोगों के फोन में Voter Helpline App नहीं है तो कोई बात नहीं आप ऑनलाइन भी पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए आपको https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाना होगा.

    Voter Service Portal Search Polling Station
    ऐसे लगाएं पोलिंग स्टेशन का पता (electoralsearch.eci.gov.in)

    वोटर सर्विस पोर्टल पर जाने के बाद आप लोगों को पोलिंग बूथ का पता लगाने के लिए तीन ऑप्शन्स मिलेंगे, Search by EPIC, Search by Details और Search by Mobile.

    ऐसे निकालें पोलिंग बूथ की जानकारी

    हमने Search By EPIC ऑप्शन पर क्लिक किया और फिर EPIC Number, राज्य का नाम और कैप्चा डालकर सर्च किया. डिटेल्स डालकर सर्च करते ही सभी जरूरी जानकारी खुलकर सामने आ गई. सामने आए रिजल्ट में पोलिंग स्टेशन की भी जानकारी दी गई है.

    EPIC Number Search: ऑनलाइन ऐसे करें पता
    सबसे पहले आप लोगों को https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा. इस सरकारी वेबसाइट के होमपेज पर आपकोSearch in Electoral Roll ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

    जैसे ही आप लोग इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपकोSearch by Details और Search by Mobile ऑप्शन दिखाई देगा. आप इनमें से किसी भी एक ऑप्शन की मदद लेकर अपना EPIC Number का पता लगा सकते हैं.

    अगर आप Search by Details ऑप्शन को चुनते हैं तो आपको मांगी गई सभी डिटेल्स को भरना होगा और फिर कैप्चा डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा. सर्च करते ही आपको EPIC नंबर मिल जाएगा.

    अगर आप लोग Search by Mobile ऑप्शन पर टैप करते हैं तो आपको वोटर आईडी कार्ड के साथ लिंक अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर यहां डालना होगा. नंबर डालने के बाद कैप्चा कोड डालें और फिर सेंड ओटीपी पर टैप करें. ओटीपी डालते ही आपको EPIC नंबर शो हो जाएगा.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chunav aayog chunav date chunav kab se hain chunav tarikh hingoli loksabha india china war karakat bihar lock sabha chunao lok sabha chunav lok sabha chunav 2024 lok sabha chunav date lok sabha chunav kab honge loksabha chunav 2024 loksabha chunaw congress loksabha election 2024 loksabha election opinion poll loksabha seat loksabha seats pawan singh karakat lok sabha se chunav ladenge pradhan mantri chunav 2024 uttar pradesh mein chunav kab hai
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.