रायपुर। राजधानी में वार्ड बॉय ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया है। खुद को एम्स का डॉक्टर बता शादी करने लिए झांसे में लिया। बताया जा रहा है कि दो साल तक शादी के बहाने आरोपी पीड़िता की अस्मत लूटता रहा।
पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। सच्चाई पता चली तो थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया। शादी डॉट कॉम के जरिए नर्स की मुलाकात आरोपी से हुई थी। यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां प्राइवेट अस्पलात की नर्स ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. प्रार्थी ने शिकायत की है कि शादी का एक डॉट कॉम है. उसमें उसकी प्रोफाइल डली हुई थी. प्रोफाइल के माध्यम से सिलयारी निवासी निलेश मांडे ने संपर्क किया. उसने खुद को एम्स का डॉक्टर बताया. दोनों की मुलाकात हुई. शादी के लिए दोनों राजी भी हो गए. इस बीच आरोपी ने अभनपुर इलाके में अपने परिचित के घर लेकर गया, जहां शादी का झूठा वादा कर नर्स के साथ संबंध बनाया. नर्स को जब मालूम हुआ कि आरोपी डॉक्टर नहीं बल्कि दो साल पहले किसी प्राइवेट अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था. उसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
आरोपी पुलिस गिरफ्त में
अभनपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.




