रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे लगभग 16 हजार NHM स्वास्थ्य कर्मचारियों को राज्य सरकार ने सख्त चेतावनी दी है। कर्मचारियों को काम पर न लौटने पर सेवाएँ समाप्त किए जाने का अल्टीमेटम और No-Work, No-Payment का नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को काम नहीं करने पर भुगतान नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा, यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं है, लंबा अंतराल होने जा रहा है। इसलिए विभाग ने नो-वर्क, नो-पे का नोटिस जारी किया है।
Read Also- विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर में होगा शक्ति प्रदर्शन जैसा स्वागत
दो हफ्ते से अधिक समय से जारी हड़ताल के कारण अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश दिया है। इसके बाद NHM कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कम से कम पांच प्रमुख मांगों पर चर्चा करने की बात कही।
भूपेश बघेल के बयान पर श्याम बिहारी का पलटवार
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा RSS प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा, कांग्रेस को हर हिंदू गुंडा दिखता है। भूपेश बघेल का इशारा हिंदू समाज के प्रति है। वे भूल रहे हैं कि यह देश सनातन संस्कृति और सनातनों का देश है। इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति कहीं ना कहीं मां भारती के कोख से पैदा हुआ है, और जो मां भारती के कोख से पैदा हुआ है, वह सभी हिंदुस्तानी हैं।




