बलरामपुर। रामानुजगंज शहर के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली कनहर नदी में बने एनिकट का गेट अचानक खुल जाने से स्टोर किया गया पानी बहकर निकल गया। इस घटना के बाद शहर में जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि लगभग 25 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति इसी स्रोत से होती है।
कनहर नदी का पानी फिल्टर होकर लोगों के घरों तक पहुंचता है, और एनिकट से पानी का बह जाना अब चिंता का विषय बन चुका है। जैसे ही पानी खत्म होने की जानकारी मिली, मछली पकड़ने वालों की बड़ी संख्या एनिकट के पास उमड़ पड़ी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एनिकट का गेट अचानक कैसे खुला, इस बारे में किसी के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस घटना ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला




