रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ वनमंडल की ग्राउंड टीम की सराहना की है। अपने एक्स पोस्ट में सीएम बघेल ने बताया कि एक नन्हा हाथी अपने दल से बिछड़कर अकेला हो गया था, जिसे वनमंडल की टीम ने सुरक्षित रूप से बचाया और उसे उसके परिवार से मिलवाया। इस घटना को उन्होंने प्रकृति संरक्षण और मानवता का अद्वितीय उदाहरण करार दिया।
राजधानी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ओडिशा के 5 तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वन्यजीवों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस पहल ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने धरमजयगढ़ वनमंडल की टीम की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए सभी टीम सदस्यों को बधाई दी। सीएम ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए पूरे राज्य को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश दिया।
दो अलग-अलग स्थानों से उठाई गिरी, ठग की जाल में फंसी 3 महिलाएं, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम




