सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ और पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने दो लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ मिलकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां टीम ने महिला नक्सली को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मिड़ियम बुधरी के रूप में हुई।
राजधानी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ओडिशा के 5 तस्कर गिरफ्तार
माना जा रहा है कि इस नक्सली पर 13 सितंबर 2024 को पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहले पिटाई की गई और फिर रस्सी से उसका गला घोंट दिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है, ताकि इस मामले में और जानकारी प्राप्त की जा सके।
बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोग घायल, महिला-बच्चे भी शामिल




