Weather Alert in CG: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा और उससे लगे संभाग में 30 जून तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में सुबह से बादल छाए हैं और कहीं हल्की तो कही मध्यम बारिश हो रही है।
Weather Alert in CG: छत्तीसगढ़ में शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 230 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। नगरी में 90 मिलीमीटर, भाटापारा में 80, बलौदा बाजार, जगदलपुर, पाटन में 70, दोरनापाल, तोंगपाल, बस्तर, छिंदगढ़ में 60 मिलीमीटर, अंबिकापुर, छोटेडोंगर, गंगालूर, सुहेला में 50, जगरगुंडा, अकलतरा, भैरमगढ़, मानपुर, भोपालपटनम में 40 मिलीमीटर बारिश हुई है।
Read Also- अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर, प्रदेश के 10 जिलों में निःशुल्क कोचिंग जुलाई से होगी शुरू
प्रदेश में अब तक 110.2 मिलीमीटर बारिश
Weather Alert in CG: छत्तीसगढ़ में अब तक 110.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. 10 जिलों में सामान्य और 19 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 172.5 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी. इस हिसाब से अब तक 36 प्रतिशत बारिश कम हुई है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अगले 24 घंटों में बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI, ASI, समेत कई पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
अगले 24 घंटों में बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुकमा, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।




