Weather Alert in CG: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से शुरू हो गई है। इसके असर से आज जशपुर, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। ज्यादातर हिस्सों में आज अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मानसून की वापसी दरभंगा, हजारीबाग, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, खरगांव, नंदुरबार और नवसारी से गुजरकर हो रही है।
Read Also- खेत में काम करने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत
रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम
Weather Alert in CG: रायपुर के कई हिस्सों में आज बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35℃ और 25℃ के आसपास रहने की संभावना है।
Read Also- Team India में हो सकता है बदलाव, 3 प्लेयरों की एंट्री की संभावना, गंभीर का चहेता कर सकता है डेब्यू
दिन का तापमान बढ़ेगा
Weather Alert in CG: प्रदेश में आज से मानसून की गतिविधियां कम होगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रायपुर में रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में 32.6 डिग्री, जगदलपुर में 33.7 डिग्री तापमान दर्ज गया।




