Weather Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मई महीने में आंधी, बारिश और ओले की स्थिति जारी है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका था, लेकिन हाल के दिनों में बदले मौसम के कारण तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट आई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है, जिससे अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि कल, यानी 7 मई से तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
Read Also- CG Board Result 2025: 10वीं-12वीं के नतीजों पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट!
रायपुर में सबसे गर्म और पेंड्रा में सबसे ठंडा
Weather Alert in Chhattisgarh: सोमवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पेंड्रा सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 18.8 डिग्री था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी चली, जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) क्या है?
वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से उत्पन्न होने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। ये हवाएं बर्फीली होती हैं और नमी लेकर आती हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, भूमध्य सागर से निकलकर ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचती हैं और यहां अपने असर को दिखाती हैं।
Read Also- कानून के रखवाले ने ही की कानून की अनदेखी, अब टीआई से बना एसआई
रायपुर में मौसम का अपडेट
Weather Alert in Chhattisgarh: रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम धूप-छांव वाला हो सकता है, और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दिन का तापमान 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। रायपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात हल्की बारिश भी हुई।
बिलासपुर में तापमान सामान्य से कम
रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
Read Also- सुशासन तिहार बना सामाजिक समरसता की मिसाल: बरसों से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे पांच लोगों को समाज ने फिर से अपनाया
सरगुजा संभाग में तापमान में कमी
Weather Alert in Chhattisgarh: मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग में अंधड़ चलने और बारिश की संभावना है। सोमवार को इस क्षेत्र में भी तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो औसत से 5 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री था।
मई में बारिश और अंधड़ का पुराना ट्रेंड
मई के महीने में बारिश और अंधड़ की स्थिति कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई के महीने में एक-दो बार तेज बारिश और अंधड़ आते हैं, जो प्रदेश में अच्छी बारिश का कारण बनते हैं। पिछले एक दशक में रायपुर में मई महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस समय 10 मई को 57 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।




