रायपुर। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का राज भवन मार्च शुरु हो चुका है। सीएम भूपेश बघेल और कुमारी शैलजा प्रदर्शन स्थल पर पहुंच चुके हैं। सभा में CM भूपेश बघेल ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी का शेयर गिरा। SBI और LIC में आम जनता का पैसा है।
केंद्र ने SBI, LIC का पैसा अडानी को दी। SBI,LIC का पैसा डूबने की जांच होनी चाहिए। अदानी अमीरों की लिस्ट में पूरी दुनिया में 662 वें नंबर पर थे, जो कुछ ही महीनों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
इसके बाद हिडनबर्ग का पेपर सामने आया। जिसके बाद मार्केट गिरना चालू हो गया। उस पेपर में ऐसा क्या था कि दुनिया का दूसरा अमीर इंसान नीचे गिरते हुए पहले 6 वें फिर 10 वें नंबर पर पहुंच गया। आखिर हिडनबर्ग रिपोर्ट में ऐसा क्या था? जिसमे आम जनता का पैसा लगा हो सरकारी कर्मचरियों का पैसा लगा हो मार्केट गिर रहा हैं और सरकार पैसा दे रही हैं। किराये के मकान मे रहने वाले के यहाँ ईडी का छापा पड़ता है और जहाँ हज़ारों करोडो रुपए डूब गया। वहाईडी क्यों नहीं जाती हैं।केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का गलत उपयोग कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अंबेडकर चौक में कांग्रेस नेता एकत्रित हो रहे हैं।




