Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब है? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक सबकुछ…

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब है? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक सबकुछ…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 29, 2024 धर्म एवं समाज No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD NATINOL DESK. पवित्र चैत्र मास में हिंदुओं के कई पर्व त्योहार हैं। चैत्र नवरात्रि से विक्रम संवत 2081 का आरंभ, चैती छठ, रामनवमी, चैत्र पूर्णिमा समेत अन्य पर्व है।

    9 अप्रैल को कलश स्थापना
    चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 9 अप्रैल मंगलवार को रेवती नक्षत्र हिंदू नव संवत्सर का आरंभ तथा वासंतिक नवरात्र कलश स्थापना के साथ आरंभ होगा।

    16 अप्रैल को महाष्टमी व्रत
    नया संवत मंगलवार को होने से इस वर्ष के राजा मंगल होंगे। ज्योतिष पंडित ने पंचांगों के हवाले से बताया कि कलश स्थापना के दिन रेवती व अश्विनी नक्षत्र के युग्म संयोग के साथ सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग का संयोग बना रहेगा। 15 अप्रैल को सुकर्मा योग में मां की प्रतिमा का पट भक्तों के लिए खुलेगा। 16 अप्रैल को महाष्टमी का व्रत तथा 17 अप्रैल को महानवमी का पाठ, हवन व कन्या पूजन होगा।

    18 अप्रैल दशमी तिथि को देवी की विदाई कर जयंती धारण की जाएगी। कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.46 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक है। सुबह 11.26 बजे से 12.16 दोपहर तक अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना लाभाकारी होगी। ज्योतिष पंडित ने बताया कि मां शैलपुत्री को पीला, ब्रह्मचारिणी को हरा, चंद्रघंटा को पीला या हरा, कुष्मांडा को नारंगी, स्कंदमाता को सफेद, कात्यायनी को लाल, कालरात्रि को नीला, महागौरी को गुलाबी और सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग का परिधान पहनाना शुभ माना जाता है।

    मां के अलग-अलग रूपों की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा छठ पर्व चैती छठ 12 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा। नहाय-खाय के दिन व्रती गंगा स्नान कर अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लेंगे। 13 अप्रैल को पूरे दिन उपवास कर शाम में खरना की पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगी।

    प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती का 36 घंटों का निर्जला उपवास आरंभ हो जाएगा। चैत्र शुक्ल षष्ठी 14 अप्रैल को अस्ताचलगामी को अर्घ्य दिया जाएगा। 15 अप्रैल को सप्तमी तिथि में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्योपासना के महापर्व का समापन होगा। पुष्य नक्षत्र में 17 को मनेगी रामनवमी चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 17 अप्रैल को अश्लेषा नक्षत्र के युग्म संयोग में रामनवमी मनेगा।

    इस दिन श्रीराम का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों तक में विधि-विधान के साथ हनुमत ध्वज स्थापित कर पूजा अर्चना होगी। श्रद्धालु रामचरित मानस का पाठ, राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कर सुख-वैभव की कामना करेंगे। दिवस मां की पूजा प्रतिपदा शैलपुत्री दूसरा ब्रह्मचारिणीतीसरा चंद्रघंटा चाैथा कुष्मांडा पांचवां स्कंदमाता छठा कात्यािनी सातवां कालरात्रि आठवां महागौरी नौवां सिद्धिदात्री

    हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र का आरंभ – नौ अप्रैल,  चैती छठ नहाय-खाय : 12 अप्रैल, खरना : 13 अप्रैल, सायंकालीन अर्घ्य : 14 अप्रैल, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य व पारण – 15 अप्रैल, महाष्टमी व्रत : 16 अप्रैल, महानवमी, हवन, कन्या पूजन : 17 अप्रैल, रामनवमी व ध्वज पूजन – 17 अप्रैल, विजयादशमी : 18 अप्रैल, चैत्र पूर्णिमा – 23 अप्रैल

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 mein chaitra navratri kab hai chaitra navratri chaitra navratri 2024 chaitra navratri 2024 date chaitra navratri 2024 kab hai chaitra navratri 2024 main kab hai chaitra navratri 2024 upay chaitra navratri kab hai chaitra navratri kab hai 2024 chaitra navratri kab se shuru hai march april navratri 2024 date navratri 2024 navratri 2024 date navratri 2024 kab hai navratri kab hai navratri kitne din ki hai 2024 चैत्र नवरात्रि 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Ekadashi 2026 List: नए साल में कब-कब पड़ेगी एकादशी, देखें पूरी लिस्ट

    अधिकमास 2026: विक्रम संवत 2083 में दो ज्येष्ठ मास, वर्ष बनेगा 13 महीनों का

    2026 में शनि उदय: वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए सुनहरा वर्ष

    गढ़फुलझर : जहां पत्थरों में दर्ज है भयना राजवंश का गौरवशाली अतीत

    बार-बार बीमार पड़ रहे हैं घर के सदस्य? अपनाएं ये खास वास्तु उपाय, मिलेगा स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा

    Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह 1, 2 या 5 नवंबर को? जानें सही तिथि और महत्व

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.