Jabalpur Crime: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पति को पटवारी बनाने के नाम पर पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 38 लाख रुपए की चपत लगा। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने घर के पुश्तेनी जेवर भी खुर्दबुर्द किए। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Also- अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur Crime: दरअसल, पति को पटवारी और और खुद को शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला पूजा दुबे ने अपने साथी आकाश नेमा के साथ मिलकर 38 लाख रुपए का चुना लगा दिया। इसके लिए महिला ने पुश्तैनी जेवर और शादी में मिले जेवरों को भी खुर्द-बुर्द कर दिया। जब मामले की भनक पति को लगी तो उसने पुलिस थान में जाकर शिकायत की।
Jabalpur Crime: शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके साथी पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि, आस्था अपार्टमेंट राइट टाउन निवासी रुद्र प्रसाद मिश्रा राजस्व विभाग के रिटायर्ड निरीक्षक हैं। उनके बेटे आदित्य मिश्रा का शादी 2021 में नरसिंहपुर की रहने वाली पूजा दुबे से हुई। जिसके बाद महिला ने आदित्य को बताया कि नरसिंहपुर निवासी आकाश नेमा उनकी नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए पैसे देंगे होंगे। पत्नी की बातों में आकर पति ने 2022 से सात जुलाई 2024 तक आकश के अकाउंट में 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए। लेकिन जब धोखाधड़ी का पता चला तो पूरे मामले में शिकायत की। अब पुलिस मामले की जांच में कर रही है।




