DHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. जंगल में तेन्दूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली जानवरों का लगातार हमला जारी है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीते 3 अप्रैल को तुमबाहरा ग्राम की एक युवक पर जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी बीच तेन्दूपत्ता तोड़ने गए युवक राजेश कुमार पर जंगली सूअर ने प्राणघातक हमला कर दिया है। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए उन्हें नगरी के सिविल अस्पताल लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार; राजेश कुमार तुमबाहरा जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए गया था इस दौरान कुछ खूंखार जंगली सूअर ने युवक पर हमला कर दिया। जिसके बाद वन विभाग ने घायल को बेहतर उपचार के लिए नगरी के सिविल अस्पताल भेज दिया और सहायता राशि प्रदान किया।




