Khabarwaad Korba: घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मृतिका के मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि पति का अन्य किसी युवती के साथ संबंध था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था।
Read also: liquor Scam Case: ढेबर समेत तीन आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिन तक बढ़ी, ढिल्लन 6 दिन के लिए EOW की रिमांड पर
जानकारी के मुताबिक मृतिका कविता जायसवाल 24 वर्ष का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है। तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के 6 महीने तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उसके बाद पति कामेश जायसवाल की करतूत सामने आने लगी। बताया जा रहा है कि पति के अन्य युवती से संबंध होने के कारण घर में कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार हो रहे थे।
Read Also: 55 साल में 80 बार किया संविधान संशोधन, अब फैला रहे गलतफहमी- सीएम विष्णुदेव साय
इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजे नहीं निकल सके। कविता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा का किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध था। इसके बाद से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था। इस बात पर कविता ने बार-बार आपत्ति जताई लेकिन वो नहीं माना और परेशान थी। इसी के चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।




