ग्रेटर मैनचेस्टर। वर्ल्ड बॉक्सिंग के पूर्व चैंपियन रिकी हैटन का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका शव हाइड, टेमसाइड स्थित घर में मिला।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 6:45 बजे सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और हैटन का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।
‘द हिटमैन’ के नाम से मशहूर रिकी हैटन ने अपने करियर में दो अलग-अलग वेट कैटेगरी—लाइट वेल्टरवेट और वेल्टरवेट—में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए थे। उनकी आक्रामक फाइटिंग स्टाइल ने उन्हें 21वीं सदी के शुरुआती वर्षों में दुनिया के सबसे लोकप्रिय बॉक्सरों में शामिल कर दिया था।




