KHABARWAAD RAIPUR. लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस महिला नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे को राधिका खेड़ा ने अपना इस्तीफा भेजा है। सुशील आनंद शुक्ला से विवाद के बाद ये इस्तीफा दिया है। राजीव भवन में सुशील आनंद शुक्ला से विवाद हुआ था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूँ व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूँ।
हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ।
अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूँगी। pic.twitter.com/6hjgSDcXV0
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) May 5, 2024
राधिका खेड़ा ने ट्वीट किया कि आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं व अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने लिखा, हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं। अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी।




