दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित सतनाम नगर में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या का प्रयास किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36, फल मंडी सतनाम नगर की है। घायल युवक की पहचान नीलकमल जांगड़े के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।




