बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के कन्या पोटाकेबिन कुटरू में छात्राओं को गुणवत्ताविहीन भोजन परोसने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर ने संयुक्त अधीक्षिक शांति कश्यप को निलंबित कर दिया है। संयुक्त अधीक्षिका पर आरोप है कि उसने बच्चों को जला हुआ खाना, कम मात्रा में भोजन परोसने के अलावा संस्था की अभिलेख में घोर लापरवाही पाया गया।
खुड़ियारानी मंदिर परिसर में दो पक्षों में विवाद : जमकर चले लाठी डंडे, फोड़ा सिर
क्या है पूरा मामला
कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा ने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कमी पाई थी। तब अधीक्षिका को भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी छात्रावास अधीक्षिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
Kisan Marpit Case: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार, हथबंद थाने के दो आरक्षक निलंबित
जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया है।संयुक्त संचालक शिक्षा ने उपरोक्त कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 में निहित प्रावधानों के होने के कारण अधीक्षिका शांति कश्यप को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भैरमगढ़ रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।





