Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा

    July 31, 2026

    8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा

    July 31, 2026

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा
    • 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वंदे मातरम् के 150 वर्ष: पीएम मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट, कहा- ‘माँ भारती के प्रति संकल्प और सिद्धि का अमर मंत्र

    वंदे मातरम् के 150 वर्ष: पीएम मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट, कहा- ‘माँ भारती के प्रति संकल्प और सिद्धि का अमर मंत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 7, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    वंदे मातरम् के 150 वर्ष: पीएम मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश की आत्मा और संकल्प का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि यह भारत, मां भारती और भारतीय संकल्पना की शक्ति है। यह शब्द एक मंत्र, ऊर्जा, स्वप्न और अटूट संकल्प है, जो हर भारतीय के हृदय में गर्व और आत्मविश्वास जगाता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वंदे मातरम मां भारती की सेवा और आराधना का रूप है। यह हमें याद दिलाता है कि कोई भी लक्ष्य या संकल्प ऐसा नहीं, जिसे हम भारतवासी प्राप्त न कर सकें। यह हमें संकल्प की शक्ति और आत्मविश्वास का मंत्र देता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज होने योग्य है, और वंदे मातरम के 150 वर्षों का यह महोत्सव देशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देगा।

    Read Also-  Online Betting App मामले में ED की बड़ी कार्रवाई: रैना-धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

    प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, गुलामी के काल में वंदे मातरम आजादी का संकल्प बन गया था। यह घोषणा थी कि भारत की आज़ादी के साथ ही मां भारती के हाथों से गुलामी की बेड़ियां टूटेंगी और उसकी संतानें स्वयं अपने भाग्य की विधाता बनेंगी। वंदे मातरम हर क्रांतिकारी की जुबां पर और हर भारतीय के हृदय में गूंजता रहा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की प्राचीन समृद्धि और भविष्य की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, भारत की धरती हमेशा सोना उगालने की क्षमता रखती है। कुछ शताब्दियों पहले दुनिया की एक चौथाई GDP भारत के पास थी। हम अपने देश को फिर से स्वर्णिम गौरव दिला सकते हैं।

    Read Also-  जानें राजधानी के चार स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर क्यों लगा अस्थायी रोक

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के सम्मान में विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए। उन्होंने देश के उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अपने जीवन का समर्पण वंदे मातरम और मां भारती के लिए किया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह महोत्सव हर भारतीय को नई प्रेरणा और असीम ऊर्जा देगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    150 years celebrations of vande mataram 150 years of vande mataram 150 years of vande mataram celebration 150 years of vande matram pm modi on 150 years of vande mataram
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.