Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त जारी: क्या आपके खाते में आए पैसे? तुरंत यहां करें चेक!

    महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त जारी: क्या आपके खाते में आए पैसे? तुरंत यहां करें चेक!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 2, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त जारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 18वीं किश्त का वितरण करते हुए प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से अगस्त माह की इस किश्त के तहत 69.19 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 647.35 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए अंतरित की गई है।

    मार्च 2024 से शुरू हुई योजना, अब तक 11,728 करोड़ रुपये का भुगतान
    महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 18 माहों में राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत कुल 11,728 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है।

    Read Also-  होम गार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित: 17 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा, जल्द जारी होगी अंतिम मेरिट लिस्ट

    पोर्टल और मोबाइल ऐप से मिल रही मदद
    हितग्राही महिलाएं योजना से जुड़ी जानकारी महतारी वंदन योजना के पोर्टल अथवा ‘महतारी वंदन योजना’ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं। यदि कोई महिला इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहती है, तो वह पोर्टल में दिए गए ‘लाभ त्याग’ विकल्प का उपयोग कर योजना से बाहर हो सकती है।

    डीबीटी इनेबल खातों की अनिवार्यता
    सरकार ने स्पष्ट किया है कि सहायता राशि केवल उन्हीं खातों में भेजी जा सकती है जो डीबीटी इनेबल हैं। जिन हितग्राहियों के खाते डीबीटी से लिंक नहीं हैं, उन्हें तत्काल अपने बैंक में जाकर आधार लिंक कराना अनिवार्य है, अन्यथा उनकी राशि वापस हो रही है। संबंधित हितग्राहियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जा रही है।

    Read Also-  महिला ने गार्ड को बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख, मामला दर्ज

    शिकायत और आधार अपडेट की सुविधा
    अगर किसी हितग्राही को योजना से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह पोर्टल में ‘शिकायत करें’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन अपनी समस्या दर्ज कर सकती हैं। साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते अपना आधार कार्ड अपडेट करा लें, ताकि भविष्य में राशि प्राप्त करने में कोई बाधा न आए। उल्लेखनीय है कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त हो चुका है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mahatari vandana yojana 18th kait mahatari vandana yojana 18th kist mahtari vandan yojana mahtari vandan yojana 18th installment cg mahtari vandan yojana 18th kist
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.