Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    September 11, 2026

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    • नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ
    • नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा
    • ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महिला ने गार्ड को बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख, मामला दर्ज

    महिला ने गार्ड को बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख, मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 2, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    रायपुर में हैवानियत: सौतेले बाप ने ढाई साल के मासूम की ली जान, मां भी थी साजिश में शामिल, गिरफ्तार...

    भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। एक तलाकशुदा महिला ने एक सुरक्षा गार्ड को पहले नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, फिर उसकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और 5 लाख रुपए की मांग करने लगी। पीड़ित गार्ड ने मजबूरी में पिता की जमीन गिरवी रखकर महिला को 3 लाख रुपये तक दिए, लेकिन जब ब्लैकमेलिंग का सिलसिला थमा नहीं, तो आखिरकार उसने पुलिस की शरण ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक, जो मूल रूप से बालोद जिले के निपानी गांव का रहने वाला है, वर्ष 2020 से 2025 तक भिलाई-3 स्थित एक निजी सुरक्षा कंपनी (SPS) में गार्ड के रूप में कार्यरत था। वह कंपनी द्वारा आवंटित क्वार्टर में अपने दो साथियों के साथ रहता था। उसी क्वार्टर के पीछे एक तलाकशुदा महिला अपने दो बच्चों के साथ निवास करती थी। गार्ड ने पुलिस को बताया कि वह महिला किसी न किसी बहाने आए दिन उसके क्वार्टर में आने-जाने लगी थी।

    Read Also-  घर से निकलीं और फिर गायब हो गईं दो नाबालिग, पुलिस जुटी जांच में…

    नशीली रोटी-सब्जी खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो
    एक दिन सुबह महिला ने गार्ड के लिए अपने घर से रोटी-सब्जी बनाकर लाने की बात कही। गार्ड ने बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया, तो उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया और महिला पास में बैठकर उसका वीडियो बना रही थी। जब उसने विरोध किया, तो महिला वहां से चली गई। इसके बाद 15 मई को महिला ने उसे वीडियो दिखाया और कहा कि यदि उसने 5 लाख रुपए नहीं दिए, तो यह वीडियो वायरल कर देगी।

    पिता की जमीन गिरवी रखकर दिए 3 लाख रुपए
    लगातार धमकियों से परेशान होकर गार्ड ने 17 मई को नौकरी छोड़ दी और अपने गांव लौट गया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी महिला ने फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकियां जारी रखीं। मजबूरी में गार्ड ने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके पिता ने जमीन गिरवी रखकर जैसे-तैसे 3 लाख रुपये का इंतजाम किया। इसके बाद गार्ड अपने पिता और भाई के साथ महिला के घर पहुंचा और तीन लाख रुपये देकर वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया और पूरे 5 लाख रुपए की मांग पर अड़ी रही।

    Read Also- दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय: पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात

    पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
    ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अंततः पीड़ित गार्ड ने भिलाई-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य और घटनाक्रम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai crime news bhilai crime news cg bhilai crime news hindi crime bhilai news durg bhilai crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.