बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लापता बच्चियों की उम्र 9 और 11 साल बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Also- दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय: पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बिल्हा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 की है। 9 वर्षीय बालिका जो चौथी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ चुकी है, गुरुवार को अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी। उसके साथ पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय लड़की भी थी। शाम तक दोनों के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
Read Also- प्राइवेट स्कूलों की फीस नियंत्रित कर सकेगी राज्य सरकार, फीस नियंत्रण कानून 2020 को हाईकोर्ट ने माना संवैधानिक
परिजन खेत से लौटे तो दोनों बच्चियां घर पर नहीं थीं। आसपास पूछताछ करने के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने देर शाम बिल्हा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बच्चियों की तस्वीरें भी आसपास के इलाकों में वितरित की गई हैं।




