KHABARWAAD JAGDALPUR. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के गृह जिले में आधा दर्जन पार्षद और उनके महापौर समेत ढ़ाई हज़ार कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में हुआ है। इतने बड़े पैमाने में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है।
लोकसभा चुनाव के बीच जगदलपुर से बड़ी सियासी घटना सामने आयी। यहाँ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में लगभग 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा की सदस्यता ली।
Read Also- काल बनकर दौड़ी पुलिस वाहन!
आज बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में लगभग 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और 6 पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।
जगदलपुर के इतिहास में घटित में यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय में हुए है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी आज शहर में चुनावी सभा है। जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की वजह से बड़ी संख्या में पाला बदल हो रहा है। जगदलपुर से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।




