दुर्ग। जिले के इस्पात नगरी के कानपुरी कॉलोनी में पुलिस ने दबिश दी है। क्षेत्र के पारिजात अपार्टमेंट से पुलिस ने कई जोड़ों को पकड़ा है..ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है। मौके से पुलिस ने 32 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कानपुरी कॉलोनी के पारिजात अपार्टमेंट में कई जोड़े बिना वेरीफिकेशन के रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने रविवार सुबह 5 बजे मौके पर दबिश दी।
इस टीम में एसएसपी-सीएसपी के साथ कई थानों से प्रभारियों शामिल थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध जोड़ो को भी पकड़ा। 4 लड़कियों सहित 32 लोगों हिरासत में लिया। बता दें कि पारिजात अपार्टमेंट में इस तरह की कार्रवाई पहली बार नहीं हुई है। साल भर पहले भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी।




