Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति

    July 22, 2026

    रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    • लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया PDS बायोमेट्रिक का मुद्दा, केंद्र सरकार ने दिए वैकल्पिक व्यवस्था के स्पष्ट निर्देश
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शराब दुकान में नौकरी के नाम पर 4 युवकों से 4.20 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

    शराब दुकान में नौकरी के नाम पर 4 युवकों से 4.20 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 14, 2025Updated:April 14, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    Surajpur Fraud News

    Surajpur Fraud News: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के चार युवकों से शराब दुकान में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी और न ही पैसे वापस मिले, तो युवकों ने सूरजपुर एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच कर पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

    क्या है पूरा मामला?
    रामानुजनगर के रहने वाले घनश्याम साहू, रोहित साहू, अनिल साहू और राहुल साहू ने बताया कि सितंबर 2024 में उनसे शराब दुकान में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए गए थे। इस काम के लिए राकेश सिंह, नीरज पांडेय, ओमप्रकाश साहू और अंशू सिंह ने मिलकर पैसे की मांग की थी।

    Read Also-  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर ABVP का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    चार पदों के लिए मांगी गई थी रकम
    Surajpur Fraud News:  घनश्याम साहू ने बताया कि गांव के ही ओमप्रकाश साहू, जो कोरिया जिले के पटना शराब दुकान में काम करता है, ने कहा कि सूरजपुर की शराब दुकानों में चार पद खाली हैं। ओमप्रकाश के परिचित प्रेम प्रकाश ने उनकी बातचीत राकेश सिंह से कराई। राकेश ने एक व्यक्ति की नियुक्ति के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए मांगे।

    इसके बाद 4 सितंबर 2024 को घनश्याम और उसके साथियों ने कुल 4 लाख 20 हजार रुपए राकेश सिंह को दे दिए। उन्हें विश्रामपुर और शिवनंदनपुर की शराब दुकानों में ड्यूटी ज्वाइन कराने की बात कही गई। पर नौकरी नहीं लगने पर युवकों को बार-बार टालमटोल किया गया और अब तक न तो नौकरी मिली, न ही पैसे वापस हुए।

    Read Also-  मंत्रालय में पदस्थ दो युवक तांदुला नहर में डूबे: एक का पैर फिसला, दूसरा बचाने कूदा, दोनों लापता

    एसपी के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई FIR
    Surajpur Fraud News:  शिकायत पर पहले तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब 10 जनवरी 2025 को युवकों ने एसपी से मुलाकात कर पूरा मामला बताया, तब एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने ओमप्रकाश साहू, राकेश सिंह, राजेश साहू, नीरज पांडेय और अंशू सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

    जांच जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी
    पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। वहीं पीड़ित युवक अब न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    fraud in surajpur surajpur fraud case surajpur fraud news Surajpur news surajpur news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.