Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पूना नारगेम योजना और पुनर्वास नीति का दिखा असर, 20 इनामी समेत 51 नक्सलियों ने थामा मुख्यधारा का दामन

    पूना नारगेम योजना और पुनर्वास नीति का दिखा असर, 20 इनामी समेत 51 नक्सलियों ने थामा मुख्यधारा का दामन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 29, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    पूना नारगेम योजना और पुनर्वास नीति का दिखा असर, 20 इनामी समेत 51 नक्सलियों ने थामा मुख्यधारा का दामन

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार की पूना नारगेम योजना और नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कंपनी नंबर-01 के पीपीसीएम और 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली सहित कुल 51 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

    आत्मसमर्पण करने वालों में 20 नक्सली ऐसे हैं जिन पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली कई गंभीर घटनाओं जैसे फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पार्टी पर हमले और आगजनी जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं।

    आत्मसमर्पण का यह कार्यक्रम बीजापुर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जहां सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    Read Also-  CG Liquor Scam : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

    इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम शांति और विकास की दिशा में एक बड़ा संकेत है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक कुल 461 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 485 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 138 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

    बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार की योजनाओं और सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूना नारगेम योजना ने नक्सलियों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की नई राह दिखाई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur naxal surrender naxal surrender in bijapur naxali surrender in bijapur naxali surrender news in bijapur Naxalites Surrender in Bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.