लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 57 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस और आईपीएस तबादलों के बाद यह कार्रवाई की गई है। संभल के चर्चित सिटी सीओ अनुज चौधरी को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा, गोरखपुर में एडिशनल एसपी (सुरक्षा) रहे अनुराग सिंह को रामपुर में एडिशनल एसपी और नोएडा में तैनात मनीष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर के नक्सल क्षेत्र में एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है।





