khabarwaad Raipur: राज्य की 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 19 अप्रैल को और राज्य की तीन अन्य सीट- राजनांदगांव, कांकेर (एसटी) और महासमुंद में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। वहीं सात सीटों पर आज मतदान संपन्न हुआ। वहीं आज शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
Read also: राधिका खेड़ा के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- कितने में हुई है डील, जरा हमें भी तो बताएं
इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की मतदान केंद्र में मौत हो गई। सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र में मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में कुल 13 ग्रामीण घायल हो गए।
Read Also: लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों में 3 बजे तक 58.19 फीसदी हुआ मतदान, जानिए लोकसभावार आंकड़े
इन जगहों पर डाले गए वोट
निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), सरगुजा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और रायगढ़ (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) सीट पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की सात सीट पर शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
Read Also: नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने मारपीट के बाद हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट
अधिकारी ने बताया कि कोरबा सीट में 70.60 फीसदी, जांजगीर-चांपा में 62.44 फीसदी, दुर्ग में 67.33 फीसदी, बिलासपुर में 60.05 फीसदी, रायगढ़ में 75.84 फीसदी, रायपुर में 61.25 फीसदी और सरगुजा में 74.17 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। अधिकारियों ने बताया कि मतदान का अंतिम आंकड़ा अभी प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए ये आंकड़े बढ़ सकते हैं।




