रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन शुक्रवार को सरकार लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक पेश करने जा रही है, जिस पर सदन में चर्चा होगी। इस विधेयक का उद्देश्य लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान प्रदान करना है।
DKS अस्पताल घोटाला मामला : डॉ. पुनीत गुप्ता दोषमुक्त
इसके अलावा, प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इस दौरान विधानसभा में महत्वपूर्ण चर्चा और निर्णय की उम्मीद है, जो राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होंगे।
नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज की कार्यवाही में डिप्टी सीएम अरुण साव और सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। सदन में आज 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिन पर सदस्यों द्वारा चर्चा की जाएगी। शासकीय विधि विषयक कार्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, लखन देवांगन और केदार कश्यप चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सदन में आज चार अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे।




