Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 21, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    Statement of CM Vishnu Deo Sai
    Statement of CM Vishnu Deo Sai

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज सुरक्षाबलों ने बीजापुर-गंगालूर और कांकेर-नारायणपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 26 नक्सली बीजापुर-गंगालूर में और 4 नक्सली कांकेर-नारायणपुर में ढेर हुए।

    भीषण गर्मी के बीच बारिश का सुकून, इस इलाके में गिरे ओले

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की वीरता और अदम्य साहस को नमन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। यह संघर्ष तब तक नहीं रुकेगा, जब तक प्रदेश पूरी तरह से नक्सलमुक्त नहीं हो जाता।

    IPL 2025 के शेड्यूल में चेंजेस, कोलकाता-लखनऊ के मैच के वेन्यू में बदलाव, जानिए क्या है वजह

    मुख्यमंत्री साय ने इस ऑपरेशन के दौरान डीआरजी के एक जवान की शहादत को नमन करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा।

    2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण उन्मूलन – संकल्प की ओर तेज़ी से अग्रसर

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के संपूर्ण खात्मे के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की यह सफलता इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और  गृह मंत्री श्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा। प्रदेश का हर नागरिक भयमुक्त जीवन जिएगा। नक्सलवाद की अंतिम घड़ी आ चुकी है।

    छत्तीसगढ़ में निर्णायक कार्रवाई का दौर जारी

    प्रदेश में सुरक्षाबलों की लगातार सफल कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो चुका है कि नक्सलवाद का अंत अब निकट है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम केवल नक्सली गतिविधियों को रोकने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्थायी शांति और विकास को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को सुरक्षित, भयमुक्त और समृद्ध जीवन देना हमारा लक्ष्य है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार और सुरक्षाबल मिलकर निर्णायक युद्ध लड़ रहे हैं। यह केवल एक सुरक्षा अभियान नहीं, बल्कि एक नई, शांतिपूर्ण और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखने की मुहिम है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह निर्णायक युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सलमुक्त नहीं हो जाता। सुरक्षाबलों की यह वीरता प्रदेश को नक्सलवाद के अंधकार से निकालकर स्थायी शांति और विकास के पथ पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.