बलरामपुर। भीषण गर्मी के बीच जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है। बलरामपुर के लहसुन पाट में बारिश के साथ ओले गिरे। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में हल्की बारिश की संभावना हैं।
अब खनौरी का रास्ता खोलने की तैयारी, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; हिरासत में 1300 किसान
छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही टर्फ लाइन (द्रोणिका) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण समुद्र से नमी आ रही है। इसके असर से रायपुर में गर्मी में थोड़ी कमी आई है। गुरुवार को 38.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।
DKS अस्पताल घोटाला मामला : डॉ. पुनीत गुप्ता दोषमुक्त




