Statement of Deputy CM Vijay Sharma: उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा है कि 80 फीसदी नव निर्वाचित सदस्य बीजेपी से हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत के माध्यम से जनता ने साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है।
Read Also- रायगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: सहायक जन सूचना अधिकारी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला
Statement of Deputy CM Vijay Sharma: शर्मा ने बताया कि जनता ने साय सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी विशेष अभियान को समर्थन दिया है और हमारी सरकार अपने वादों को पूरा करने में लगी हुई है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लाभ और किसानों के विश्वास का उल्लेख किया, साथ ही बताया कि पांच लाख भूमिहीन मजदूरों के खातों में पैसे भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार चुनाव के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि लगातार काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ मिल रहा है, जिसकी वजह से जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया है।
Read Also- 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्रों के वितरण की प्रक्रिया शुरू की, जारी किया ये आदेश
Statement of Deputy CM Vijay Sharma: विजय शर्मा ने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहली बार वोटिंग होने की जानकारी भी दी, जहां 60 से अधिक गांवों में मतदान हुआ। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हराने के आरोपों को तर्कहीन बताया और कहा कि कांग्रेस को चुनाव परिणामों का अंतर देखना चाहिए।




