Anti Corruption Bureau action in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नापतौल विभाग में छापेमारी के दौरान सहायक जन सूचना अधिकारी कु. ओलिभा किस्पोट्टा को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
Read Also- चुनाव ड्यूटी में लापरवाही: 13 शिक्षक- कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई…
Anti Corruption Bureau action in Raigarh: मिली जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत एक पेट्रोल पंप संचालक से मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को पकड़ा। फिलहाल, एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने का संकेत मिलता है।




