प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज (17 सितंबर 2025) से सेवा पर्व 2025 की शुरुआत हुई। यह 15 दिवसीय अभियान नमो ऐप पर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य सेवा की भावना को बढ़ावा देना और पीएम मोदी के समर्पण को सम्मानित करना है। नमो ऐप पर स्वयंसेवकों और नागरिकों के लिए 9 इंटरैक्टिव गतिविधियां शुरू की गई हैं, जो सेवा, शिक्षा और प्रेरणा से जोड़ती हैं। इस पहल का मूल संदेश है- सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा।
नमो ऐप पर 9 इंटरैक्टिव गतिविधियां
- सबका साथ, सबकी सेवा: रक्तदान, स्वच्छता अभियान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी 15 सेवा गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका। प्रतिभागी अपनी तस्वीर अपलोड कर लीडरबोर्ड पर स्थान और सर्टिफिकेट पा सकते हैं।
- वर्चुअल प्रदर्शनी: पीएम मोदी के 75 वर्षों की यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी। ‘मोदी माइलस्टोन्स फोटोबूथ’ में लोग उनकी पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी ले सकते हैं।
- AI शुभकामना रील: नागरिक AI-जनरेटेड जन्मदिन शुभकामनाएं बना सकते हैं।
- अपने मोदी गुण खोजें: प्रतिभागी पीएम मोदी के गुणों से अपनी समानता जान सकते हैं।
- नो योर नमो क्विज: पीएम मोदी के जीवन और नेतृत्व से जुड़े सवालों के जवाब पर अंक और सर्टिफिकेट।
- मैं भी मोदी: सेवा की तस्वीरें अपलोड कर पीएम मोदी का कोलाज बनाने का अभियान।
- नमो बुक कलेक्शन: पीएम की प्रेरक यात्रा से जुड़ी किताबें उपलब्ध।
- नमो मर्चेंडाइज: टी-शर्ट, मग जैसे उत्पाद ऑर्डर के लिए उपलब्ध।
- वर्ल्ड विशेज: विश्व नेताओं और हस्तियों के शुभकामना संदेश, जो पीएम मोदी की वैश्विक पहचान दर्शाते हैं।
सेवा और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा
ये गतिविधियां न केवल सेवा पर्व 2025 को खास बनाती हैं, बल्कि नागरिकों को डिजिटल माध्यम से इस उत्सव का हिस्सा बनने का अवसर देती हैं। यह अभियान सेवा, प्रेरणा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करने वाला एक अनूठा प्रयास है।




