Khabarwaad Balod:कांकेर लोकसभा सीट सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. सुबह 6 बजे से ही मतदाताओं की लाइन पोलिंग बूथ के बाहर लग गई. 7 बजते ही वोटिंग शुरू हुई. गर्मी के देखते हुए सुबह से ही लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं. इस बीच कुछ दिलचस्प तस्वीर भी देखने को मिल रही है।
Read also: माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी से वनोपज संग्रहण में लगे ग्रामीणों की मौत, सर्व आदिवासी समाज ने की निंदा
मतदान को विशेष बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक में खास इंतजाम किया है. यहां कोलिहामार में संगवारी आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. संगवारी मतदान केंद्र में 90 साल की बिसोनी बाई महमल्ला व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचीं. संगवारी मतदान केंद्र में महिलाओं की टीम जुटी है. यहां आकर्षक सेल्फी जोन बनाए गए हैं. सबसे बड़ी बात यह कि यहां पर जल संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई है.




