Khabarwaad Korba: कोरबा में मौसम ने करवट ली. दोपहर बाद अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई. पूरा शहर हिल स्टेशन में तब्दील हो गया. वहीं, वाहन चालकों को कहीं भी आने-जाने में दिक्कतें होने लगी. हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली. खास तौर पर जिले के पसान इलाके में सड़क पर दूर-दूर तक बर्फ की चादर बिछी हुई दिखी.
मौसम में बदलाव शुरू
जानकारी के मुताबिक दरअसल, कोरबा में दोपहर 3 बजे के बाद ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था. शाम होते-होते कई जगहों पर गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई. जिले के अंतिम छोर पसान क्षेत्र में जमकर ओले पड़े. आसमान से गिरने वाले बर्फ का आकार काफी बड़ा था. यही कारण है कि वाहन चालक वाहन सड़क पर छोड़कर दूसरे जगह छिप गए.
गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि
कोरबा में काफी देर तक गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होती रही. प्रदेश में 20 से 21 मार्च तक इसी तरह के मौसम में बदलाव रहने की संभावना है. सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि भी हुई है. तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है.
यह भी पढ़े:
खाना मिलने में हुई देरी तो पिता ने किचन में रेता गला, लड़की की तड़प-तड़पकर मौत
होली से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर दुर्ग पुलिस, शहर में निकाला फ्लैग मार्च




