Khabarwaad Durg: जिले के ग्राम पोटिया क्षेत्र में पिछले दिनों युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई थी. अब इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मृतक के दोस्त है।
“पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीष ट्रेवल्स के पेट्रोल पंप के पीछे खाली जगह पर शव मिलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पहली नजर में देखने पर हत्या करने का आंदेशा जताया गया था. पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक अपने 6 दोस्तों के साथ शराब पीने गया था। जिनमें से तीन दोस्त पहले ही जा चुके थे। बाकी बचे दो दोस्तों के साथ मृतक का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। जिनमें से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, एक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया तो दूसरे को पुलिस ने तिलदा स्टेशन से गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े :
छत्तीसगढ़ में BSP सभी 11 सीटों में उतारेगी प्रत्याशी, दो सीट पर की नाम की घोषणा
होली त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं आचार संहिता का पालन आवश्यक: पाटीदार
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ‘आप’ ने SC से तत्काल सुनवाई की मांग की




