KHABARWAAD BIJAPUR. जिले में दो अप्रैल को हुए मुठभेड़ में मारे 13 नक्सलियों में से 11 की शिनाख्ती कर ली गई है। जबकि दो अन्य की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है, जिसकी कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने एक प्रेस नोट जारी कर पहचान किये गए नक्सलियों के नाम सार्वजानिक किए हैं। उन्होंने बताया है कि मारे गए नक्सलियों में सुखराम हेमला , PPCM- PLGA ,कंपनी 2, हूँगा परसी , PLGA कंपनी 2, लक्खू कोरसा कंपनी2 सदस्य, DVCM सीतक्का ( जितरू , डीवीसी की पत्नी ), PLGA , कंपनी 2, दुला कुहराम , PLGA कम्पनी 2, सोनू अवलम , कंपनी 2 सदस्य, सुदरू हेमला , कंपनी 2 सदस्य, चैतु पोटाम कंपनी 2 सदस्य, लच्छू कड़ती कंपनी 2 सदस्य, लक्ष्मी ताती, कंपनी 2 सदस्य और कमली कुंजाम, कंपनी 2 सदस्य शामिल है। अन्य नक्सलियों के पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।




