Khabarwaad Desk: कुंडली भाग्य’ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक अंजुम फकीह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद टीवी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपनी अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी हेल्थ अपडेट भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लिए फैंस से प्रार्थना करने की गुजारिश की है और उन्होंने ये भी बताया है कि वो बहुत बुरे फेज से गुजर रही हैं। टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह हमेशा अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में बनी रहती है।
Read also : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: उदंती सीतानदी के जंगल में मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सली असला जब्त
अंजुम फकीह अस्पताल में हुई भर्ती
टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने अपने सभी प्रशंसकों के साथ हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वह अस्पताल में भर्ती पर उनकी हालत पहले से ठीक है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में वह अस्पताल से अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘ड्यून पार्ट 3’ में आ सकती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके हाथ की नस में ड्रिप लगा हुआ था।
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ फेम अंजुम फकीह ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘ड्यून पार्ट 3 में नजर आ सकती हूं हाहाहाहा… तो उसे सुनो अल गरीब के नाम से पेश किया जाएगा। वैसे मजाक से हट कर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी एक ‘छोटी’ सर्जरी हुई है और अब उनके साथ सब कुछ ठीक है।’ वहीं कुछ लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।




