Khabarwaad Crime Desk: एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक को धारदार हथियार मारकर मौत के घाट उतारा गया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
![]()
Read Also: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, मरने वाले में दो सगे भाई भी शामिल
जानकारी के मुताबिक हत्या बीती रात की बताई जा रही है। मृतक पान ठेला संचालक था। सूचना पर सिटी कोतवाली और सारंगढ़ पुलिस जांच में जुटी है। वहीं पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है। बता दें कि एक माह में यह हत्या की दूसरी बड़ी घटना है। जिससे व्यापारियों में भारी रोष हैं साथ ही साथ सारंगढ़ मुख्यालय में भय का माहौल है। अज्ञात आरोपी मौके से फरार है।




