Khabarwaad Bemetara: बीती रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों समेत एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। मामला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 ग्राम मटका के पास का है।
जानकारी के मुताबिक हादसे में दो सगे भाईयों की भी मौत हो गई। जिनकी पहचानकोमल साहू (21 वर्ष) और मुकेश साहू (22 वर्ष) और एक उनका दोस्त रवि यादव की मौत हो गई। तीनों युवक ग्राम अर्जुनी के रहने वाले थे।
Read also : ईरान-इजराइल युद्ध पर भारत ने जताई चिंता
तीनों युवक मोटरसाइकिल से अपने दोस्त की शादी में गए हुए थे, जहां से वापस गांव लौटते समय घटना ग्राम मटका के पास दुर्घटना के शिकार हो गए.इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल, तीनों मृतक का पोस्टमार्टम जारी है।




