Khabarwaad International Desk:शुक्रवार को 174 लोग केबल कार हादसे की वजह से एक ऊंचे पर्वत पर हवा में लटक गए। इससे सभी की जान खतरे में पड़ गई। बाद में उन्हें 10 हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। बता दें कि बीते शुक्रवार को इस केबल कार की एक ट्रॉली खंभे से टकराकर खुल गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं 7 अन्य घायल हो गये थे।
![]()
गृहमंत्री अली यरलिकाया ने शनिवार दोपहर ‘एक्स’ पर इस बचाव अभियान के सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि इस बचाव कार्य में 607 तलाश एवं बचावकर्मियों तथा 10 हेलीकॉप्टर लगाए गए थे। उनके अनुसार, तुर्किये की आपात कार्रवाई एजेंसी एएफएडी, तटरक्षक बल की टीम, अग्निशमन दल एवं देश के विभिन्न हिस्सों से पर्वतीय बचाव दल भी इस कार्य में शामिल थे। शुक्रवार को अंतालया शहर के बाहर ट्यूनेकटेपे केबल कार में शाम लगभग साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ था।
Read also : बेकाबू कार के उड़े परखच्चे, रफ्तार ने ली युवती की जान, युवक गंभीर रूप से घायल
10 हेलीकॉप्टर की मदद से किया गया रेस्क्यू
केबल कार में लोगों को 10 हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। कई घंटे तक बचाव अभियान चलाने के बाद हवा में लटके लोगों को नीचे उतारा गया। समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ की खबर के अनुसार इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान तुर्किये के 54 वर्षीय नागरिक के रूप में की है। खबर के अनुसार घायलों में छह तुर्किये और एक किर्गीज नागरिक शामिल हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों के जरिये बचाया गया।




