Khabarwaad DANTEWADA: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 26 नक्सलियों ने लाल आतंक का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। आत्म समर्पित नक्सलियों में एक इनामी नक्सली भी शामिल हैं। सभी 26 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
Read Also:दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जानिए कहां कहां मिली लाश
आत्मसमर्पित माओवादी दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा एरिया कमेटी सहित चारों जिलाें में सक्रिय थे. समर्पित माओवादियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष पर छत्तीसगढ़ शासन ने लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा समर्पित माओवादियों में सुकमा जिला पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी पर भी एक लाख का इनामी घोषित था.




