Khabarwaad korba. जिले में संदिग्ध शवों के मिलने का सिलसिला नहीं रुक रहा.पांच दिन पहले युवक का अधजला शव रंगोले में मिला था.जिसकी पहचान हो चुकी है.वहीं पुलिस को अलग-अलग जगहों से दो और शव मिले हैं.जिसमें से एक सतरेंगा के डूबान क्षेत्र में युवती और मड़वारानी रेलवे ट्रैक पर युवक का है.दोनों ही शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
Read also : छत्तीसगढ़ पुलिस का ऑफर: नक्सलियों की सूचना देने वालों को मिलेगा लाखों का इनाम, साथ ही सरकारी नौकरी
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल सतरेंगा-खैरभवना डेम में एक युवती की लाश सोमवार को मिली है. लोगों ने पानी में युवती का शव देखा. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. प्रथम दृष्टया हत्या की आंशका जताई जा रही है. युवती के संबंध में पुलिस को सूचना मिली है. उसकी पहचान के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Read also : Adani Group का इजरायल में बड़ा बिजनेस, ईरान के हवाई हमले से बिखरा ये शेयर!
कोरबा से करीब दो स्टेशन आगे मड़वारानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. मालगाड़ी के ड्राइवर ने पहले स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. इसके बाद कोरबा रेलवे आरपीएफ को इसकी जानकारी दी गई.




