KHABARWAAD RAIPUR. रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को ED ने हिरासत में लिया है। दोनों से ईडी शराब घोटाला मामले में पूछताछ कर सकती है। पूर्व आईएएस अफसर टुटेजा अपने बेटे के साथ आबकारी मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए एसीबी/ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे थे।
एसीबी/ईओडब्ल्यू में पूछताछ पूरी होने के बाद ईडी के अधिकारी कार में बैठाकर दोनों को पचपेड़ी नाका स्थित सब जोनल ऑफिस लेकर आए हैं। ED ने हाल ही में शराब घोटाले मामले में फ्रेश ECIR दर्ज की है। जिसमें अनिल और यश टुटेजा का भी नाम शामिल है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी और अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रखा गया है।
अनिल टुटेजा और बेटा यश पर FIR
शराब मामले में ED के प्रतिवेदन पर EOW ने 70 लोगों पर नामजद FIR दर्ज की है। इनमें कांग्रेस सरकार में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को भी आरोपी बनाया गया है।




