Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    May 25, 2026

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    May 25, 2026

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    • दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान
    • कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
    • धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज
    • रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- ऐसे लोगों का गर्दन काट देना

    भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- ऐसे लोगों का गर्दन काट देना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 27, 2024 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD DURG. जिले के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश में कोई भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करें, तो उसकी गर्दन काटकर रख देना। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद विधायक रिकेश सेन ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित हिन्दू युवा मंच के एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बयान दिया। इस दौरान विधायक ने माता लक्ष्मी की तुलना कमल के फूल से करते हुए कहा जो राम को लाए हैं, उन्हें फिर लाना है।

    ‘धर्म परिवर्तन कराने वालों की गर्दन काट देना’
    रिकेश सेन ने मंच से कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए, हिंदुत्व की रक्षा के लिए अगर जान भी देनी पड़े तो देना, लेकिन धर्म को कभी बदलने नहीं देना। ऐसा कोई भी हो जो इस देश के अंदर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे, उसकी गर्दन काट कर रख देना।उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस प्रदेश में कोई ऐसा शहर है जो हिंदुत्व को, सनातन धर्म को आगे बढ़ाने सकता है, तो वह दुर्ग शहर है।

    बीजेपी नेताओं ने बयान से बनाई दूरी
    रिकेश सेन के इस भड़काऊ बयान से बीजेपी के बड़े नेताओं ने दूरी बना ली है और कमेंट से बच रहे हैं। दुर्ग से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद विजय बघेल ने कहा कि उन्होंने अभी ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा। उसे देखने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

    Read Also- कलेक्टर ने 10 अधिकारी व कर्मचारी को किया निलंबित, जानिए वजह

    कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- किसी भी बयान पर चर्चा नहीं करना चाहते
    इस बारे में जब कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा वे इस तरह के किसी भी बयान पर चर्चा नहीं करना चाहते। अगर बात करनी है तो गरीबी, बेरोजगारी और भिलाई स्टील प्लांट को लेकर करें। उस पर वे बोलेंगे और अपनी बात रखेंगे।

    कांग्रेस बोली- ऐसे भड़काऊ भाषण देना गलत
    कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि अपने धर्म की रक्षा करना और उसका सम्मान करना सभी का हक है। लेकिन, इस तरह किभी भी दूसरे धर्म के बारे में या धर्म को लेकर भड़काऊ भाषण देना पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg cg crime news cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news cg news in hindi cg raipur news cg today news chhattisgarh breaking news chhattisgarh latest news today chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news live today chhattisgarh today news hindi news latest news live news mp news news raipur news today today news today news raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.