Khabarwaad Durg: लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान दल अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (बीआईटी) दुर्ग में विगत 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में 10 अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित नहीं हुए. प्रशिक्षण तिथि को कर्त्तव्य पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.
Read also: पुरानी रंजिश बना काल, युवक पर तलवार से हमला, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
लेकिन उचित समय पर जवाब न देने और जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 10 अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता होगी. साथ ही उनके निलंबन अविध के लिए मुख्यालय निर्धारित किया गया है.




